जशपुर: सेना भर्ती 2027 के लिए CEE परीक्षा कार्यक्रम जारी, अभ्यर्थी डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

जशपुरनगर, 26 मई 2026। भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथि भारतीय सेना द्वारा घोषित कर दी गई है। विभिन्न भर्ती श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 01 जून से 05 जून 2026 तथा 08 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा छत्तीसगढ़ के पांच शहरों—भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं जगदलपुर के कुल 10 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। ऑनलाइन परीक्षा प्रतिदिन 3 से 4 शिफ्टों में संपन्न कराई जाएगी।
भारतीय सेना द्वारा अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाने शुरू कर दिए गए हैं। उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें तथा निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।
भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष है तथा चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाएगा। सेना ने अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के दलालों, एजेंटों एवं भ्रामक आश्वासनों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment