जशपुर: प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा की मॉडल आंसर जारी, 30 मई तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

जशपुरनगर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा की मॉडल आंसर जारी कर दी गई है।

आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की गई थी। परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी 20 मई 2026 को विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई है। जारी मॉडल आंसर पर अभ्यर्थी 30 मई 2026 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

जशपुर जिले के परीक्षार्थियों को दावा-आपत्ति संबंधी आवेदन आवश्यक प्रमाण एवं दस्तावेजों सहित सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, जशपुर में स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेजों के प्रस्तुत दावा-आपत्ति पूर्णतः अमान्य मानी जाएगी। साथ ही डाक के माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। विषय विशेषज्ञों द्वारा लिए गए निर्णय को अंतिम एवं सर्वमान्य माना जाएगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment