अग्निवीर भर्ती का परिणाम घोषित: छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं का चयन

जशपुरनगर 25 मई 2026/ सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जनवरी माह में धमतरी में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। इस भर्ती में छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता मिली है चयनित अभ्यर्थियों की सूची भारतीय सेना की वेबसाइट *www.joinindianarmy.nic.in* पर उपलब्ध है। साथ ही सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित की गई है।
                         सभी सफल उम्मीदवारों को 28 मई 2026, सुबह 7:00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर में रिपोर्ट करना है। यह कार्यालय शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर के पास स्थित है। सेना ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर हुआ है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। किसी भी जानकारी के लिए 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क करें।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment