जशपुर: मरगा नदी पर बन रहा नया पुल, फरवरी 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य

जशपुर, 26 मई 2026। जशपुर-सन्ना मार्ग पर मरगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुसार प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) ने स्पष्ट किया है कि पुल निर्माण कार्य नियमानुसार संचालित हो रहा है और इसे तय समयावधि में पूर्ण कर लिया जाएगा।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 29 सितंबर 2025 को 452.96 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ठेकेदार श्री अंशुल गोयल, विश्रामपुर (जिला सूरजपुर) को 06 मार्च 2026 को कार्यादेश जारी किया गया।

निर्माण कार्य के दौरान आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए डायवर्सन रोड का निर्माण किया गया है। वर्तमान में पुल के एबटमेंट ए-1 की नींव की खुदाई का कार्य जारी है, जबकि एबटमेंट ए-2 का निर्माण पूरा हो चुका है। पी-1 का पीयर कैप निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा पी-2 पर भी कार्य जारी है।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार अब तक पुल निर्माण का लगभग 45 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। विभाग ने बताया कि परियोजना की निर्धारित पूर्णता तिथि 04 फरवरी 2027 है और कार्य को समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

विभाग का कहना है कि पुल के निर्माण से जशपुर-सन्ना मार्ग पर आवागमन और अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों तथा यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment