जशपुर: कस्तूरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न, हितग्राहियों को मिली आवास की चाबी और राशन कार्ड

जशपुर, 27 मई 2026। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में जिले में सुशासन तिहार 2026 का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दुलदुला विकासखंड के ग्राम कस्तूरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास की चाबी वितरित की। आवास की चाबी पाने वाले हितग्राहियों में ग्राम कस्तूरा के इसहाक बेक, ग्राम जामपानी के दीनदयाल राम, ग्राम रायडीह के राजेश राम तथा ग्राम बंगुरकेला के पतालेश्वर सिंह शामिल रहे। आवास की चाबी मिलने पर हितग्राहियों ने खुशी जाहिर करते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसी प्रकार शिविर में पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड भी वितरित किए गए। राशन कार्ड प्राप्त करने वालों में ग्राम रायडीह की आईती खाखा, ग्राम लोरो की अमिया बरवा, ग्राम दुलदुला की बिनिता भगत, ग्राम छेरड़ाड की मंगला देवी तथा ग्राम बम्हनी की सुनिता खाखा शामिल रहीं।

शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देकर त्वरित निराकरण की कार्रवाई भी की गई। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment