विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण , पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए किया गया प्रेरित

जशपुरनगर 05 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर जशपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री सत्येन्द्र कुमार साहू द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री सत्येन्द्र कुमार साहू ने कहा कि स्वस्थ एवं स्वच्छ पर्यावरण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण केवल शासन या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है।

    कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा सभी उपस्थितजनों ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय जशपुर श्री राकेश बिहारी घोरे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर एवं प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्रीमती सुमन सिंह तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ द्वितीय श्रेणी, जशपुर कु. पूनम नशीने उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ श्री ओ.पी. साय, अधिवक्ता श्री जनार्दन सिन्हा, अधिवक्ता श्री पवन रवानी, अधिवक्ता श्री कमल सिंह, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री सुदेश गुप्ता सहित जिला न्यायालय जशपुर के न्यायिक कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी, एलडीसीएस के काउंसिल, पैरा लीगल वालंटियर्स एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment