जशपुर: लघु वनोपज संघ अध्यक्ष ने वन धन विकास केंद्र पनचक्की का किया निरीक्षण

जशपुरनगर 15, जून 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम ने विगत दिवस 12 जून 2026 को जशपुर स्थित वन धन विकास केंद्र पनचक्की का निरीक्षण कर केंद्र में संचालित वनोपज आधारित गतिविधियों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान श्री सलाम ने केंद्र द्वारा किए जा रहे मूल्य संवर्धन कार्यों, स्थानीय रोजगार सृजन एवं महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने केंद्र में निर्मित किए जा रहे आयुर्वेदिक उत्पादों, विशेष रूप से आरोग्य अमृत अवलेह एवं वसाअवलेह के निर्माण, प्रसंस्करण एवं विपणन संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर श्री सलाम ने कहा कि वन धन विकास केंद्रों के माध्यम से लघु वनोपजों का वैज्ञानिक प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन कर स्थानीय समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने वनोपज आधारित उत्पादों की गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता एवं बाजार उपलब्धता को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment