रायपुर: परिवहन विभाग में प्रशासनिक सर्जरी, रायपुर RTO दुर्ग भेजे गए, महासमुंद को मिला नया जिला परिवहन अधिकारी

रायपुर, 15 जून 2026। परिवहन विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा विभागीय प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो परिवहन अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से अस्थाई स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री मृत्युंजय पटेल, जो वर्तमान में रायपुर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) के पद पर पदस्थ थे, उन्हें स्थानांतरित कर दुर्ग क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नियुक्त किया गया है।



इसी प्रकार श्री प्रतीक शुक्ला, जो क्षेत्रीय परिवहन आयुक्त कार्यालय में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें जिला परिवहन अधिकारी के रूप में जिला परिवहन कार्यालय महासमुंद में पदस्थ किया गया है।

परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर इस तबादले को प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्य व्यवस्था के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment