जशपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 17 जून से 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू, 21 जून को होगा मुख्य आयोजन

जशपुरनगर, 17 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर जिले में योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए 17 जून से 21 जून तक पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिले के विभिन्न आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा एनसीडी क्लीनिकों में आयोजित होगा।

जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि संचालनालय आयुष, रायपुर के निर्देशानुसार योग दिवस के उपलक्ष्य में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर के माध्यम से आमजन को योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा नियमित योगाभ्यास के लाभों की जानकारी दी जाएगी।



उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य संवर्धन संबंधी गतिविधियों का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही लोगों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जिला आयुष अधिकारी ने सभी संबंधित संस्थाओं को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शिविरों का सफल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिले में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment