प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 22 जून से 3 जुलाई तक जशपुर जिले की सभी जनपद पंचायतों में ,596 पदों पर होगी भर्ती

जशपुरनगर , जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर द्वारा 22 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के सभी जनपद पंचायतों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में एसआईएस लिमिटेड जशपुर द्वारा कुल 596 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कैंप प्रतिदिन प्रातः 11,00 बजे से संबंधित जनपद पंचायत में आयोजित होगा। 
          जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस लिमिटेड जशपुर में सुरक्षा गार्ड के पुरुषों के 396 पद, पर्यवेक्षक के 100 पद, एसआईएस एसएलवी के 50 पद एवं सुरक्षा अधिकारी के 50 पदों पर रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। सुरक्षा गार्ड व एसआईएस एसएलवी हेतु 10 वीं व 10 वीं फेल, पर्यवेक्षक हेतु 12 वीं उत्तीर्ण तथा सुरक्षा अधिकारी हेतु स्नातक योग्यता निर्धारित है। 
          कैंप का आयोजन तिथिवार किया गया है इनमें  22 जून 2026 को बगीचा, 23 जून 2026 को पत्थलगांव, 24 जून 2026 को कांसाबेल, 25 जून 2026 को फरसाबहार, 26 जून 2026 को कुनकुरी, 27 जून 2026 को नारायणपुर,  29 जून 2026 को दुलदुला, 30 जून 2026 को मनोरा,  01 जुलाई 2026 को सन्ना, 02 जुलाई 2026 को जशपुर एवं 03 जुलाई 2026 लाइवलीहुड कॉलेज में कैंप लगाया जाएगा।
           इच्छुक आवेदक पासपोर्ट आकार फोटो, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड के साथ समस्त मूल प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित दिनांक व समय पर कैंप में उपस्थित होकर रोजगार का लाभ ले सकते हैं। आवेदक ऑनलाइन रोजगार डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन में आवेदन कर भी भाग ले सकते हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment