कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की

जशपुरनगर, 23 जून 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) तथा योजना से जुड़े वेंडर्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनके बिजली बिल में भी उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।
     कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों तक योजना की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त हो सकें। साथ ही स्वीकृत प्रकरणों में सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें। बैठक में उन्होंने बैंकिंग संस्थाओं को ऋण स्वीकृति एवं वितरण प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाने के निर्देश भी दिए।  जिससे हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने योजना के तहत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत प्रकरणों एवं स्थापित सोलर संयंत्रों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को बैंक, आवेदक एवं वेंडर्स के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
     बैठक में मौजूद एलडीएम श्री राकेश तिवारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदक आवेदन पत्र में वही मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी दर्ज करें, जो उनके बैंक खाते से लिंक हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निराकरण किया जाएगा तथा यदि किसी आवेदन को अस्वीकृत किया जाता है तो उसका वैध कारण भी आवेदक को बताया जाएगा। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी एवं योजना से जुड़े वेंडर्स उपस्थित थे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment