जशपुर: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जशपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पांचवीं एवं ग्यारहवीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु नामांकन सूचना जारी की है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 18 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित की जाएगी। इच्छुक अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को निर्धारित समय के भीतर विद्यालय पहुंचकर ऑफलाइन पंजीयन कराना होगा।
इसके अलावा कक्षा 12वीं में भी केवल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। इन सीटों के लिए भी 18 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2026 की स्थिति के आधार पर की जाएगी तथा प्रवेश प्रक्रिया केंद्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय) की प्रवेश मार्गदर्शिका 2026-27 के अनुसार संपन्न होगी।
विद्यालय ने पात्र अभिभावकों से निर्धारित तिथि के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की अपील की है।