रायपुर: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म के निर्देशक भरतबाला गणपति और उनकी पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनामी समाज की अनूठी परंपरा श्रद्धा, समर्पण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। इस डॉक्यूमेंट्री ने इस विरासत को प्रभावी ढंग से देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, जनजातीय एवं लोक समुदायों की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
#Hashtags:
#Chhattisgarh #RamNami #NationalFilmAwards #VishnuDeoSai #Documentary #Culture #Raipur