जशपुर: सन्ना में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर, 103 हितग्राहियों को मिला लाभ ,20 को उच्च केंद्र किया गया रेफर, दो हितग्राहियों को वितरित किए गए श्रवण यंत्र

जशपुर: कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में 5 अगस्त को दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी (Unique Disability ID) कार्ड निर्माण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, शासकीय पेंशन योजनाओं, सहायक उपकरण वितरण तथा दिव्यांग ऋण के लिए आवेदन भी स्वीकार किए गए। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, जनपद पंचायत बगीचा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा समाज कल्याण विभाग एवं जनपद पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर में कुल 103 दिव्यांगजन शामिल हुए। इनमें 64 दिव्यांगजन यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र पाए गए, जबकि 20 दिव्यांगजनों को विशेषज्ञ जांच एवं आगे की प्रक्रिया के लिए उच्च केंद्र रेफर किया गया। वहीं एक दिव्यांगजन का कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए चिन्हांकन भी किया गया।

शिविर के दौरान श्रीमती रामप्रसाद यादव (ग्राम मटखरी, एकम्बा, तहसील सन्ना) एवं श्री शिलास कुजूर (निवासी सन्ना) को श्रवण यंत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment