जशपुर: 15 अगस्त को रणजीता स्टेडियम में मनेगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि ,शहीद परिवारों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान

जशपुरनगर, 10 अगस्त 2026/ जिले में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार जशपुर जिले में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल 15 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति और छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री श्री अग्रवाल शहीद परिवारों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित करेंगे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment