जशपुर: शराब पीने के बाद दो फगुआ में विवाद, धारदार हथियार से हमला; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, रास्ते में मौत

जशपुर: सन्ना थाना क्षेत्र में सोमवार शाम शराब के सेवन के बाद दो लोगों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों चांदुपाठ गांव से लकड़ी बेचने के लिए सन्ना आए थे। लकड़ी बेचने के बाद दोनों ने शराब खरीदी और सन्ना पंचायत भवन के पास बैठकर शराब का सेवन किया। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना से जुड़ा CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच हुई मारपीट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

सन्ना थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चांदुपाठ निवासी फगुआ और आरोपी फगुआ लकड़ी बेचने सन्ना आए थे। लकड़ी बेचने के बाद दोनों ने शराब खरीदी और सन्ना पंचायत भवन के पास शराब का सेवन किया। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान फगुआ और एक युवक ने मिलकर दूसरे फगुआ पर लकड़ी का भार (डंडा) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल को तत्काल सन्ना स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जशपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जशपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया।

CCTV फुटेज में साफ दिख रही मारपीट

घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में दोनों के बीच हुई मारपीट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। फुटेज में घटनास्थल पर दोनों के बीच विवाद और मारपीट का घटनाक्रम नजर आ रहा है। पुलिस CCTV फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाकर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ

घटना सन्ना थाना से महज करीब 600 मीटर की दूरी पर सन्ना पंचायत भवन के पास हुई है। घटना के समय मौके पर मौजूद कुछ लोगों से सन्ना पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

मृतक का शव फिलहाल सन्ना स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और आरोपी के संबंध में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment