जशपुर: स्व सहायता समूह के सदस्यों को उद्यम ऋण से जोड़ने एवं उद्यम विस्तार पर दिया गया जोर

जशपुर 11 अगस्त 2026/ जिला पंचायत जशपुर के सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में ब्लॉक एन आरएलम टीम एवं FLCRPs के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में जिले के सभी विकासखंड के जनपद पंचायत सीईओ  बीपीएम एनआरएलम एरिया कोऑर्डिनेटर्स, PRPs एवं मुख्य रूप से FLCRPs सहित लगभग 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में FLCRPs को अधिक से अधिक स्व सहायता समूह के सदस्यों को उद्यम ऋण हेतु प्रोत्साहित करने तथा उनके उद्यम को बढ़ाने में सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया।

साथ ही बैंकिंग एवं ऋण संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए स्व सहायता समूह के सदस्यों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।

वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मनोरा ब्लॉक की सरिता एवं सलेहा, जशपुर ब्लॉक की शोभा टोप्पो तथा बगीचा ब्लॉक की विजयी गंगा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। अन्य FLCRPs को भी बेहतर प्रदर्शन करने एवं अधिक से अधिक स्व सहायता समूह के सदस्यों को उद्यम ऋण से जोड़ने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यशाला में जिला एन आर एलम टीम की ओर से DMM-NRLM श्री विजय शरण प्रसाद, DPM श्री अमीन खान, DH-Sa-Dhan श्री रवि कुमार बघेल, DPM श्री भरत पटेल एवं DPM श्री गया चौरसिया सहित जिला स्तरीय सहयोगी स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment