PMKVY 4.0: जशपुर के 540 युवाओं को निःशुल्क मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

जशपुरनगर, 11 अगस्त 2026/ युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित *प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0* के तहत जशपुर जिले में 540 युवाओं को निःशुल्क शॉर्ट-टर्म प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं के कौशल को निखारकर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण 4 प्रमुख जॉब रोल में दिया जाएगा। इसमें Assistant Electrician के लिए 120, General Duty Assistant के लिए 120, Security Supervisor के लिए 120 और Jal Vitrak Sanchalak के लिए 180 सीटें निर्धारित की गई हैं। संबंधित क्षेत्र में कार्यरत अनुभवी और इच्छुक युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। विशेष रूप से इलेक्ट्रीशियन, स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत GDA कर्मी, सुरक्षा क्षेत्र के युवा और पंप ऑपरेटर एवं जल वितरण से जुड़े कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक युवा जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, जशपुर में संपर्क कर काउंसलिंग एवं पंजीयन करा सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण की पात्रता, अवधि, दस्तावेज और अन्य सभी शर्तें PMKVY 4.0 के प्रचलित दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू रहेंगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment