जशपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

जशपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने इस अवसर पर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment