जशपुर: मुख्यमंत्री निवास बगिया में फहराया गया तिरंगा, कौशल्या साय ने किया ध्वजारोहण

Please Share With Your Friends Also

जशपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के वातावरण के बीच ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

श्रीमती कौशल्या साय ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री निवास बगिया में आयोजित ध्वजारोहण समारोह राष्ट्रभक्ति, गौरव और उत्साह से परिपूर्ण रहा। 🇮🇳

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment