पीडीएस दुकानों में घटिया चावल की आपूर्ति का आरोप निराधार : खाद्य विभाग ,जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल की गुणवत्ता की जांच

जशपुरनगर 20 अगस्त 2026/ जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में गुणवत्ताहीन चावल की आपूर्ति किए जाने संबंधी समाचार प्रकाशित होने के बाद खाद्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आरोप को निराधार बताया है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल की गुणवत्ता की जांच खाद्य निरीक्षकों एवं खाद्य निरीक्षक दल द्वारा की गई। जांच के दौरान राशनकार्डधारियों से भी चावल की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली गई। खाद्य विभाग के अनुसार जांच के दौरान राशनकार्डधारियों ने बताया कि उचित मूल्य दुकानों से उन्हें प्राप्त होने वाला चावल गुणवत्तायुक्त एवं खाने योग्य है। राशनकार्डधारियों द्वारा चावल की गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार की शिकायत भी नहीं की गई है।

      विभाग ने समाचार पत्र में प्रकाशित पीडीएस दुकानों में गुणवत्ताहीन चावल की आपूर्ति किए जाने संबंधी खबर को निराधार बताया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकानों में वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जाती है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। चावल की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment