सहायक जनसंपर्क अधिकारी बिसे कुमार रात्रे गरियाबंद के लिए कार्यमुक्त ,  अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई, नवीन पदस्थापना के लिए दी शुभकामनाएं

जशपुरनगर, 21 अगस्त 2026। जनसंपर्क विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेश के तहत जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर में पदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री बिसे कुमार रात्रे का स्थानांतरण जिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद किया गया है। स्थानांतरण आदेश के परिपालन में उन्हें आज 21 अगस्त 2026 को अपराह्न में नवीन पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया।

सहायक संचालक और सहकर्मियों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर में सहायक संचालक श्रीमती नूतन सिदार सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्री बिसे कुमार रात्रे को उनकी नवीन पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्रीमती नूतन सिदार एवं कार्यालय के सहकर्मियों ने जशपुर में उनके कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार को याद किया। सभी ने उनके आगामी कार्यकाल के सफल, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अब जिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद में देंगे सेवाएं

जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर में अपनी सेवाएं देने के बाद श्री बिसे कुमार रात्रे अब जिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment