जिले में 01 जून से अब तक 6951.1 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 87.6 प्रतिशत

जशपुरनगर 25 अगस्त 2026/ भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 25 अगस्त 2026 तक 6951.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औसत वर्षा 7939.2 मिमी है। इस प्रकार जिले में अब तक सामान्य वर्षा का 87.6 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।
           बीते 24 घंटों में 25 अगस्त को जिले में कुल 191.5 मिमी वर्षा हुई। आज सबसे अधिक वर्षा बागबहार में 50.0 मिमी, बगीचा में 27.8 मिमी, पत्थलगाँव में 26.0 मिमी और मनोरा में 23.2 मिमी दर्ज की गई। वहीं कुनकुरी में 19.1 मिमी, फरसाबहार में 15.7 मिमी, कांसाबेल में 15.1 मिमी, सन्ना में 9.6 मिमी, जशपुर में 3.8 मिमी और दुलदुला में 1.2 मिमी वर्षा हुई।
          01 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा मनोरा में 1058.6 मिमी हुई है जो सामान्य 761.6 मिमी का 139.0 प्रतिशत है। इसके बाद कुनकुरी में 944.0 मिमी, सन्ना में 830.2 मिमी, कांसाबेल में 738.7 मिमी, बगीचा में 660.2 मिमी, पत्थलगाँव में 654.1 मिमी, जशपुर में 627.5 मिमी, दुलदुला में 591.3 मिमी, बागबहार में 471.6 मिमी और सबसे कम फरसाबहार में 374.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment