मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज जशपुर दौरा: पण्डरीपानी में विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन और बहनों से करेंगे संवाद

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज प्रदेश के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पण्डरीपानी पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने के साथ बहनों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान पण्डरीपानी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से रवाना होकर राजपुर पहुंचेंगे। यहां ग्राम यामकेरी में आयोजित श्री मदनेश्वर धाम एवं शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर बाद जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पण्डरीपानी पहुंचेंगे।

पण्डरीपानी में विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर लगभग 3:20 बजे हाई स्कूल मैदान पण्डरीपानी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र की बहनों से भी संवाद करेंगे।

SBI शाखा का करेंगे उद्घाटन

विकास कार्यों के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ग्राम पण्डरीपानी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंचेंगे। यहां 4:15 बजे से 4:45 बजे तक शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पण्डरीपानी से प्रस्थान कर शाम करीब 5:05 बजे अपने निज निवास बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

मुख्यमंत्री का प्रमुख कार्यक्रम

  • 11:15 बजे: मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान
  • 11:35 बजे: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर आगमन
  • 11:40 बजे: रायपुर से विमान द्वारा प्रस्थान
  • 12:55 बजे: डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पतरातु, विकासखंड राजपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज पहुंचेंगे
  • 1:15 से 2:15 बजे तक: ग्राम यामकेरी, राजपुर में श्री मदनेश्वर धाम एवं शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे
  • 2:35 बजे: हेलीकॉप्टर से प्रस्थान
  • 3:20 बजे: हाई स्कूल मैदान पण्डरीपानी, विकासखंड फरसाबहार, जिला जशपुर पहुंचेंगे
  • 3:30 से 4:10 बजे तक: विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन तथा बहनों से संवाद
  • 4:15 से 4:45 बजे तक: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा, ग्राम पण्डरीपानी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे
  • 5:05 बजे: निज निवास बगिया, विकासखंड कांसाबेल पहुंचेंगे
Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment