निजी क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट की गारंटी, योग्यता के अनुसार मिलेगा 15 से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन
जशपुरनगर। कमाण्डेंट, एस.आई.एस. क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का एक बड़ा अवसर सामने आया है।
कमाण्डेंट, एस.आई.एस. क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट की गारंटी के साथ कुल 300 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। चयनित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार 15 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
यह भर्ती उन सभी बेरोजगार नौजवानों के लिए किसी अवसर से कम नहीं है, जो अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहते हैं और सुरक्षित भविष्य की नींव रखना चाहते हैं।
जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप
भर्ती के लिए जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।
- 05 सितम्बर 2026 – जनपद पंचायत फरसाबहार
- 07 सितम्बर 2026 – जनपद पंचायत कुनकुरी
- 08 सितम्बर 2026 – ग्राम पंचायत नारायणपुर
- 09 सितम्बर 2026 – दुलदुला जनपद पंचायत
- 10 सितम्बर 2026 – जनपद पंचायत मनोरा
- 11 सितम्बर 2026 – ग्राम पंचायत सन्ना
- 12 सितम्बर 2026 – जनपद पंचायत जशपुर
- 13 एवं 14 सितम्बर 2026 – लाईवलीहुड कॉलेज, दोडकाचौरा, जशपुर
जिले के बेरोजगार युवा निर्धारित तिथियों पर आयोजित प्लेसमेंट कैंप में पहुंचकर इस भर्ती अवसर का लाभ उठा सकते हैं।