जशपुर: सन्ना में 4100 दीपों से जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’ PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हुआ आयोजन, महिला स्वयं सहायता समूहों की रंगोली और आकर्षक दीप सज्जा ने बढ़ाई कार्यक्रम की खूबसूरती

जशपुर सन्ना: जशपुर जिले के सन्ना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे आयोजित कार्यक्रम में दीपों की रोशनी से सन्ना का बस स्टैंड और अटल चौक जगमगा उठा। इस दौरान बस स्टैंड में 4000 और अटल चौक में 100 दीप, यानी कुल 4100 दीप प्रज्वलित किए गए।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति स्नेह और आशीर्वाद व्यक्त किया गया। आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम को आकर्षक स्वरूप देने में सरपंच अरविंद कुजूर की विशेष भूमिका रही। उनके द्वारा दीपों का डिजाइन तैयार किया गया। वहीं महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक रंगोली एवं अन्य सजावट तैयार की। दीपों की रोशनी और रंगोली की सजावट ने पूरे आयोजन को खास रूप दिया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद यादव , वरिष्ठ कार्यकर्ता रामस्वरूप यादव, शंकर प्रसाद गुप्ता, सरपंच अरविंद कुजूर, बलवंत गुप्ता , श्रीमती काजल राय , गुलाब यादव , यूनाथ यादव और जितेंद्र ताम्रकार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं जनपद पंचायत बगीचा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी रमेश सोरी, उप अभियंता मुकेश सिंह, आवास समन्वयक प्रशांत भगत, ग्राम पंचायत सन्ना के सचिव गणेश यादव एवं पंचायत कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इसके साथ ही NRLM PRP फूलमती राजवाड़े, विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और स्थानीय ग्रामीण भी आयोजन में शामिल हुए। दीपों से सजे बस स्टैंड और अटल चौक पर कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सहभागिता का माहौल देखने को मिला।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment