जशपुर: ग्राम पंचायत तोरा में भी जले ‘आशीर्वाद का दीया’, दीपों की रोशनी से जगमगाया गांव ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित कर की सहभागिता

जशपुर बगीचा: जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तोरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत एवं अटल चौक में दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से दोनों स्थानों पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और दीप प्रज्वलित किए।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति स्नेह और आशीर्वाद व्यक्त किया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment