जशपुर: परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा स्थापित जशपुर जिले के तीनों आश्रमों—ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा, अघोरपीठ गम्हरिया एवं जनसेवा अभेद आश्रम नारायणपुर में अघोराचार्य महाराज श्री बाबा कीनाराम जी का लोलार्क षष्ठी पर्व 17 सितंबर 2026 एवं परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु का 90वां जयंती पर्व 18 सितंबर 2026 को भक्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर तीनों आश्रमों में अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के विग्रह एवं परम पूज्य अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर पूजन-अर्चना के पश्चात हवन आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों दिन प्रातः 8:30 बजे विशेष पूजा एवं आरती के बाद हवन किया गया।
अघोरेश्वर जयंती के सांयकाल में ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम में ग्रामीणों ने पारंपरिक वेश-भूषा में उपस्थित होकर सुमधुर भजन-संगीत प्रस्तुत किया, जो देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर ग्रामीण बच्चों को दोपहर का प्रसाद भी वितरित किया गया।
महिला संगठन ने ग्रामीण महिलाओं को बांटी 104 मच्छरदानी व साड़ियां
अघोरेश्वर जयंती के शुभ अवसर पर बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर के तत्वावधान में श्री सर्वेश्वरी महिला संगठन जशपुर द्वारा जशपुर के सुदूर ग्राम जोगीमारा में पहुंचकर ग्रामीण जनता के बीच मच्छरदानी एवं साड़ियों का वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम 18 सितंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे आयोजित किया गया। सर्वप्रथम जोगीमारा ग्राम की ग्रामीण महिलाओं द्वारा सर्वेश्वरी महिला संगठन का आत्मिक स्वागत, स्वागत गान एवं ग्रामीण परंपरा के साथ किया गया। ग्रामीण महिलाओं के इस आत्मीय भाव से महिला संगठन भाव-विभोर हो गया।
इसके बाद श्री कमल दूबे ने संक्षेप में कार्यक्रम के उद्देश्य एवं बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा गुरूपद संभव राम जी के निर्देशन में चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम भी इसी जनकल्याणकारी अभियान के तहत आयोजित किया गया है।
तत्पश्चात ट्रस्ट की ओर से सर्वप्रथम स्कूली बच्चों के बीच कलर पेंसिल एवं चॉकलेट आदि का वितरण किया गया। इसके उपरांत महिला संगठन के सदस्यों द्वारा ग्रामीण महिलाओं को मच्छरदानी एवं साड़ी वितरित करने का कार्यक्रम शुरू किया गया। शिविर में कुल 52 परिवारों के बीच 104 मच्छरदानी एवं साड़ियों का वितरण किया गया।
इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान
शिविर की रूपरेखा एवं स्थान चयन में श्री कमल दूबे, प्रवीण कुमार सिन्हा, सत्यम सिंह नायक एवं श्री वीरेन्द्र सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
श्री सर्वेश्वरी महिला संगठन की तरफ से श्रीमती सरिता अखौरी, श्रीमती बबीता सिन्हा, श्रीमती अनुपमा सिंह, श्रीमती कविता सिंह, श्रीमती अर्पिता दूबे, श्रीमती पूनम दूबे, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती लक्ष्मीप्रिया सिंह, श्रीमती निशा सिंह, सुश्री सौम्या सुरभि, श्रीमती अनिमा मिश्रा, श्रीमती अंजू सिन्हा, श्रीमती स्नेहा उपाध्याय, श्रीमती गुड्डी उपाध्याय, श्रीमती निधि यादव, श्रीमती अनामिका सिन्हा, श्रीमती परमजीत कौर, श्रीमती सोनी सिंह एवं श्रीमती रंजिता षाडंगी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
जोगीमारा ग्राम की सरपंच श्रीमती कविता बाई एवं जोगीमारा प्राइमरी स्कूल के शिक्षक श्री दिलीप रथ, सुश्री अंशुमाला एवं शिक्षक श्री सुरेश राम का भी कार्यक्रम में विशेष सहयोग मिला।
21 सितंबर को मनाया जाएगा श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस
विदित हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस समारोह आगामी 21 सितंबर 2026, सोमवार को विधिवत आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 5:30 बजे अघोरपीठ से प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
इसके बाद दोपहर में चिकित्सालय में पौष्टिक आहार का वितरण तथा विभिन्न मंदिर, मस्जिद एवं गिरिजाघरों में झाड़ू वितरण किया जाएगा।