अघोरेश्वर जयंती पर बगीचा में सेवा और संस्कार का संगम, मेधावी बच्चों को मिला सम्मान; 100 बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बगीचा के महिला संगठन ने सर्वेश्वरी बाल विद्या मंदिर के बच्चों को बांटे स्कूल बैग, वॉटर बॉटल, पेंसिल बॉक्स सहित शैक्षणिक सामग्री

बगीचा: श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बगीचा (औघड़ की तकिया) में परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के अवतरण दिवस के अवसर पर अघोरेश्वर जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे पूजन एवं आरती से हुई। इसके बाद सफल योनि का पाठ किया गया तथा पाठ के उपरांत सूक्ष्म प्रसाद का वितरण किया गया।

अघोरेश्वर जयंती के अवसर पर समूह की महिला संगठन बगीचा द्वारा सर्वेश्वरी बाल विद्या मंदिर स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 1 से 10वीं तक के उन बच्चों को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। मेधावी बच्चों को स्कूल बैग, वॉटर बॉटल, पेंसिल बॉक्स, कलर बुक सेट, कॉपी एवं पेन प्रदान किए गए।

इसके साथ ही विद्यालय के लगभग 100 बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पेन और कॉपी का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और राष्ट्र के प्रति कुछ करने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में संध्या काल में पूरे आश्रम में दीप प्रज्वलित किए गए। इसके बाद सोहर गीत एवं “अघोरान्ना परो मंत्र, नास्ति तत्वम गुरौ परम” का कीर्तन किया गया। सामूहिक आरती के बाद रात्रि में सामूहिक प्रसाद की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सर्वेश्वरी समूह बगीचा के महिला संगठन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment