डुमरकोना में एक साल में करोड़ों की डैम ध्वस्त होने की खबर के बाद अम्बिकापुर के मुख्य अभियंता कार्यालय ने कराया निरीक्षण ,प्रतिवेदन के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई

जशपुरनगर: समाचार पत्र में प्रकाशित “एक साल में ही ध्वस्त हुआ एक करोड़ की लागत से बना डुमरकोना का डैम” के संबंध में जल संसाधन विभाग द्वारा वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।

कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग कुनकुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त प्रकाशित समाचार के संबंध में कार्यालय मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार, जल संसाधन विभाग, अम्बिकापुर द्वारा 10 सितम्बर 2026 को स्थल का निरीक्षण किया गया है।

विभाग के अनुसार, निरीक्षण प्रतिवेदन प्राप्त होते ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment