युवा रत्न सम्मान योजना अंतर्गत आवेदन 01 अक्टूबर से

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर द्वारा संचालित युवा रत्न सम्मान योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करना है।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना अंतर्गत दो श्रेणियों में सम्मान प्रदान किया जाएगा। प्रथम श्रेणी छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान (असाधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य) के तहत 01 युवा को 02 लाख 50 हजार रूपये एवं 01 संगठन को 05 लाख रूपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। द्वितीय श्रेणी युवा रत्न सम्मान के तहत सामाजिक, साहित्य, उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन, कला एवं संगीत, लोककला सहित कुल 13 क्षेत्रों में 01-01 युवा को 01-01 लाख रूपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। खेल वर्ग के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन, साहसिक खेल तथा पारंपरिक खेलों के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। योजना हेतु आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना तथा आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। केन्द्र व राज्य शासन के कर्मचारी, सार्वजनिक उपक्रमों, विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कार्यरत कर्मचारी पात्र नहीं होंगे। आवेदन के साथ कार्य से संबंधित प्रमाण पत्र एवं अन्य साक्ष्य संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदन विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, स्थानीय निकाय, स्वैच्छिक संस्थाओं, नेहरू युवा केन्द्र, राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से अथवा स्वयं द्वारा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, जशपुर को प्रस्तुत किया जा सकता है। जिला स्तर पर आवेदन जमा करने की अवधि 01 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment