जशपुर जिले में बकरियों एवं भेड़ों में पीपीआर रोग की रोकथाम हेतु टीकाकरण अभियान शुरू

जशपुरनगर, पशुपालन विभाग द्वारा जिले में भेड़ एवं बकरी प्रजाति के पशुओं को पीपीआर रोग से सुरक्षित रखने तथा पशुपालन में रोग के संक्रमण एवं मृत्यु की रोकथाम के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा पीपीआर सघन टीकाकरण अभियान 20 सितम्बर 2026 से संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान में कुल 4,23,100 भेड़ एवं बकरियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

पीपीआर भेड़ एवं बकरियों में होने वाला एक अत्यंत संक्रामक रोग है। इस रोग में पशुओं को तेज बुखार, मुंह में छाले, नाक एवं आंखों से स्राव, दस्त, सांस लेने में कठिनाई, कमजोरी आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं। समय पर उपचार एवं रोकथाम नहीं होने पर पशुओं की मृत्यु भी हो सकती है।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला जशपुर ने जिले के समस्त पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने सभी पात्र बकरी एवं भेड़ों का पीपीआर टीकाकरण अवश्य करवाएं। पीपीआर टीकाकरण पशुधन की सुरक्षा के साथ-साथ पशुपालकों की आर्थिक सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment