मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

जशपुरनगर 2 अक्टूबर 2026 – आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT, IIIT में प्रवेश प्राप्त किया है, उन्हें इस योजना के तहत तात्कालिक सहायता प्रदान की जाएगी। पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन रजिस्टर्ड डाक या स्वयं उपस्थित होकर दिनांक 30 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर में जमा कर सकते हैं। आवेदन फार्म विभागीय पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in/ या कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा।


पात्रता – विद्यार्थी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो, अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग का हो, पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक न हो। शासकीय सेवक के आश्रित पात्र नहीं होंगे, केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बच्चे पात्र होंगे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment