रायपुर। छत्तीसगढ़ में दीपावली पर्व के अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को अब 6 दिनों का अवकाश मिलेगा। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पूर्व में घोषित दीपावली अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए छुट्टियों की अवधि एक दिन बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार प्रदेश के स्कूलों में अब 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक दीपावली की छुट्टियां रहेंगी।
5 दिन की छुट्टी को बढ़ाकर किया 6 दिन
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी संशोधित आदेश के मुताबिक, इससे पहले 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली अवकाश की अवधि 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई थी। इस कैलेंडर के अनुसार विद्यार्थियों और शिक्षकों को कुल 5 दिनों की छुट्टी मिलनी थी।
राज्य शासन ने पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अवकाश की अंतिम तिथि 10 नवंबर से बढ़ाकर 11 नवंबर 2026 कर दी है। इस बदलाव के बाद दीपावली की छुट्टियां अब कुल 6 दिनों की हो गई हैं।
इन शैक्षणिक संस्थानों में लागू होगा आदेश
संशोधित अवकाश आदेश प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों पर भी लागू होगा।
अवकाश की अवधि बढ़ने से प्रदेश के विद्यार्थियों, शिक्षकों और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों को दीपावली पर्व के अवसर पर एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी मिलेगी।