राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन पर आत्मीय स्वागत, बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में होंगी शामिल

रायपुर, 22 अक्टूबर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन पर आज रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत किया।

बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में राष्ट्रपति की सहभागिता प्रदेश के लिए गौरव

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की सहभागिता छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है। उनकी उपस्थिति से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का मान बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन और इन ऐतिहासिक आयोजनों में उनकी सहभागिता से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी। बस्तर दशहरा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और विशिष्ट परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है। ऐसे आयोजनों में राष्ट्रपति की उपस्थिति छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती प्रदान करेगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment