जशपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड में अनुविभागीय कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख 2 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
कुनकुरी में अनुविभागीय कार्यालय का नया भवन बनने से क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन में मदद मिलेगी। साथ ही राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी और आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
नए भवन के निर्माण से क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही शासकीय सेवाओं के संचालन में भी सुविधा होगी। इससे कार्यालयीन कार्यों को व्यवस्थित ढंग से संपादित करने में मदद मिलेगी और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।