जशपुर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 अक्टूबर को अवकाश घोषित

जशपुर: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान एवं अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए जशपुर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला जशपुर की ओर से 29 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, खराब मौसम के कारण बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्रों तक आने-जाने में संभावित परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 30 अक्टूबर को जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जशपुर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय कलेक्टर के निर्देश पर लिया गया है और आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। इसकी प्रतिलिपि कलेक्टर जशपुर, संयुक्त संचालक (आईसीडीएस), महिला एवं बाल विकास विभाग, नवा रायपुर तथा जिले के सभी एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारियों को सूचना एवं पालनार्थ भेजी गई है।

जिले में मौसम की संभावित स्थिति और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment