जशपुर जिले के सभी स्कूलों में आज भी छुट्टी, चक्रवाती तूफान ‘अर्नव’ के चलते आदेश जारी ,जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूल रहेंगे बंद

जशपुर: चक्रवाती तूफान ‘अर्नव’ के प्रभाव और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए जशपुर जिले के सभी स्कूलों में आज, शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 29 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, इससे पहले 29 अक्टूबर को भी जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया था। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित की गई है।

प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक के स्कूल बंद

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आज जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

यह आदेश कलेक्टर जशपुर के अनुमोदन से जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि स्कूल शिक्षा विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय, कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय अंबिकापुर, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा जिले के सभी प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment