छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कलेक्टर ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

2 नवंबर को रणजीता स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव

कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 2 नवंबर को रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

अधिकारियों-कर्मचारियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment