मीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना, 30 नवंबर तक आमंत्रित किए गए सुझाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन ने पहल की है। इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना-2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है। योजना के प्रारूप और उसके क्रियान्वयन के संबंध में 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

तैयार प्रारूप को जनसंपर्क विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर प्रकाशित किया गया है। मीडिया कर्मी योजना के प्रारूप और इसके क्रियान्वयन से संबंधित अपने सुझाव ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं।

इस ईमेल पर भेजें अपने सुझाव

मीडियाकर्मी अपने सुझाव chhattisgarhmediakarmi@gmail.com पर भेज सकते हैं। सुझाव भेजने के लिए एक माह की अवधि निर्धारित की गई है। इसके तहत 30 नवंबर 2026 तक सुझाव स्वीकार किए जाएंगे।

इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए योजना को बेहतर स्वरूप देना है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment