जशपुर में 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट की CM साय ने की शुरुआत, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

जशपुरनगर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को जशपुर विश्राम गृह परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया। इन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के हाट-बाजारों में आम नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत की जा रही है। इन यूनिट के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के हाट-बाजारों में लोगों को आसानी से निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा से ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिलेगी। इससे लोगों को अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से जिले में उपलब्ध कराई गई इन 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आम नागरिकों के करीब पहुंचाना और दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, भरत सिंह, अमर सुल्तानिया, कृष्णा राय, सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment