जशपुर। जिले में गौवंशों के अवैध परिवहन और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बेलडेगी में पुलिस ने घेराबंदी कर 70 गौवंशों को मुक्त कराया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बैलों को पैदल हांककर दूसरे राज्य ले जाने की तैयारी में थे। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के दौरान वे गौवंशों के स्वामित्व एवं परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।
मुखबिर की सूचना पर बेलडेगी में पुलिस की घेराबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को सुबह करीब 7 बजे पत्थलगांव थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति कृषक पशुओं (बैल) को अवैध रूप से दूसरे राज्य ले जाने के उद्देश्य से ग्राम बेलडेगी-डूमरबहार की ओर हांककर ले जा रहे हैं।
सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ताम्रकार के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल ग्राम बेलडेगी रवाना हुई। पुलिस टीम शंकर ढाबा के पास पहुंची, जहां कई व्यक्ति बड़ी संख्या में बैलों को पैदल हांककर ले जाते मिले।
पुलिस ने मौके पर गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर बैलों को ले जा रहे 23 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। इसके बाद 70 बैलों को हांककर ले जाने के संबंध में पंचनामा तैयार किया गया।
वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी
पुलिस ने हिरासत में लिए गए व्यक्तियों को उनके कब्जे में मौजूद बैलों के स्वामित्व एवं परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और रसीद प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया था। हालांकि, आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
इसके बाद थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 266/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत कार्रवाई की गई।
दो मोटरसाइकिल भी जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। इनमें शामिल हैं—
- हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG14ML5856, आरोपी गुलाम हुसैन के कब्जे से।
- हीरो स्प्लेंडर क्रमांक CG14MW4009, मय चाबी, आरोपी धनसाय राम के कब्जे से।
पुलिस ने सभी 70 गौवंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद उनकी सुरक्षा और देखरेख के लिए गौशाला भेज दिया गया।
23 गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची इस प्रकार है—
- रोथो राम (42 वर्ष) – निवासी बटईकेला।
- लक्ष्मण राम यादव (25 वर्ष) – निवासी बटईकेला।
- गुलाम हुसैन (45 वर्ष) – निवासी खरवाटोली, थाना नारायणपुर।
- दशरथ यादव (42 वर्ष) – निवासी बटईकेला।
- बालकुंवर राम (35 वर्ष) – निवासी बगिया, कांसाबेल।
- विकास टोप्पो (25 वर्ष) – निवासी बेलटोली, नारायणपुर।
- विनीत टोप्पो (22 वर्ष) – निवासी बेलटोली, नारायणपुर।
- किशोर मिंज (35 वर्ष) – निवासी भुरसा, कुनकुरी।
- राजू महतो (24 वर्ष) – निवासी गोविंदपुर, थाना जारी, जिला गुमला (झारखंड)।
- विकास उर्फ विक्की मलार (19 वर्ष) – निवासी गोविंदपुर, थाना जारी, जिला गुमला (झारखंड)।
- नंदकुमार (35 वर्ष) – निवासी गड़ाबहार सुखबासुटोली, नारायणपुर।
- हेमंत कुमार (22 वर्ष) – निवासी बासनताला मिर्धाडांड, नारायणपुर।
- शिवकुमार (40 वर्ष) – निवासी गड़ाबहार, नारायणपुर।
- अमित खलखो (35 वर्ष) – निवासी जामटोली, नारायणपुर।
- जोन मिंज (30 वर्ष) – निवासी भेलवांटोली, नारायणपुर।
- अंतियुस खलखो (58 वर्ष) – निवासी फतेहपुर, जशपुर।
- रवी राम डोम (19 वर्ष) – निवासी गड़ाबहार, नारायणपुर।
- कलदियुस खलखो (40 वर्ष) – निवासी रेंगारघाट, नारायणपुर।
- आमोस मिंज (30 वर्ष) – निवासी जरहाटोली, नारायणपुर।
- ननकु कोरवा (40 वर्ष) – निवासी छोटातिगरा, थाना जारी।
- रामवृक्ष नगेशिया (25 वर्ष) – निवासी छोटातिगरा, थाना जारी।
- धनसाय राम (38 वर्ष) – निवासी बोरोकोना, मनोरा।
- सनेश्वर राम (24 वर्ष) – निवासी गड़ाबहार सुखबासुपारा, नारायणपुर।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
संपूर्ण कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल के पर्यवेक्षण में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ताम्रकार, सहायक उप निरीक्षक लखेश कुमार साहू, प्रधान आरक्षक त्रिनाथ यादव, प्रधान आरक्षक चन्द्रविजय साय पैंकरा, आरक्षक आबेद मिंज, आरक्षक आकाश कुजूर एवं आरक्षक बिरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गौवंश तस्करी के विरुद्ध आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई : एसएसपी
मामले में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौवंशों के गैरकानूनी परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर पुलिस की सतत निगरानी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौवंशों के अवैध परिवहन और तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।