जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 7 नवंबर 2026 (शनिवार) को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से दोपहर 3 बजे कार द्वारा रवाना होंगे।
इसके बाद दोपहर 3:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। यहां से 3:10 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से जशपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का शाम 4:25 बजे ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर स्थित हेलीपैड पर आगमन होगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे वे हेलीपैड से कार द्वारा अपने निज निवास ग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे।
कार्यक्रम के मुताबिक शाम 4:35 बजे मुख्यमंत्री अपने निज निवास, ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर पहुंचेंगे। इसके बाद का समय कार्यक्रम में आरक्षित दर्शाया गया है।
