जशपुर | सन्ना। सन्ना थाना क्षेत्र के सकई डीपा में ट्रैक्टर पलटने से लगभग 45 वर्षीय अनिल टोप्पो की दर्दनाक मौत हो गई। हादसाआज सुबह करीब 7:30 बजे का बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनिल टोप्पो पिता अलफांस टोप्पो गेहूं की बुआई के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहे थे। खेत में मेड़ चढ़ाते समय उनका जॉन डियर ट्रैक्टर अचानक पलट गया। हादसे में अनिल टोप्पो की जान चली गई।

मृतक ग्राम पंचायत डूमरकोना के सकई डीपा के निवासी थे। बताया गया है कि ट्रैक्टर के मालिक भी अनिल टोप्पो ही थे और उसे चला भी वही रहे थे।
घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस की ओर से हादसे के संबंध में आधिकारिक जानकारी मिलने पर खबर में आगे अपडेट किया जाएगा।
ऐसी ही स्थानीय और क्षेत्रीय खबरों के लिए पढ़ें संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज