जशपुर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, आगडीह हवाई पट्टी पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय अभिनंदन

जिले के प्रभारी मंत्री के आगमन पर विधायक रायमुनि भगत, रणविजय सिंह जूदेव और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत

जशपुरनगर, 19 नवंबर 2026। वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी के जशपुर आगमन पर आज आगडीह हवाई पट्टी में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, श्री भरत सिंह, श्री कृष्णा राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ की बात सीधे आपके साथ। जशपुर और प्रदेश की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें संवाद छत्तीसगढ़।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment