डॉ. कालीचरण यादव के निधन से लोककला जगत को अपूरणीय क्षति, CM साय ने जताया शोक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रख्यात शिक्षाविद्, साहित्यकार और समाजसेवी डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. यादव ने अपना जीवन छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, कला और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित किया। उनका निधन प्रदेश के कला, साहित्य और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

राउत नाचा को पहचान दिलाने में अहम योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकनृत्य राउत नाचा को महोत्सव का स्वरूप देने और उसे राष्ट्रीय मंच के साथ अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में डॉ. कालीचरण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अपनी सांस्कृतिक साधना और निरंतर प्रयासों से उन्होंने प्रदेश की लोकपरंपराओं को नई पहचान दिलाई। लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना

मुख्यमंत्री श्री साय ने डॉ. यादव के निधन पर शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

स्रोत: छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति।

छत्तीसगढ़ की कला, लोकसंस्कृति और प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए संवाद छत्तीसगढ़ से जुड़े रहें। पढ़ें: https://samvadchhattisgarh.com

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment