जशपुर। जशपुर जंबूरी 2026 का दूसरा दिन रोमांच, साहसिक गतिविधियों, पर्यटन और सांस्कृतिक अनुभवों के नाम रहा। प्रतिभागियों को दो टीमों में बांटकर जिले के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर गतिविधियां आयोजित की गईं, ताकि सभी को विविध अनुभव मिल सकें।
देशदेखा में रॉक क्लाइम्बिंग और स्टारगेजिंग
पहली टीम देशदेखा पहुंची, जहां प्रशिक्षित विशेषज्ञों की देखरेख में प्रतिभागियों ने रॉक क्लाइम्बिंग, टॉप रोप क्लाइम्बिंग, बोल्डरिंग और जुमारिंग में हिस्सा लिया। जिपलाइन गतिविधि भी आकर्षण का हिस्सा रही। यहां स्टारगेजिंग के जरिए प्रतिभागियों को तारों और खगोलीय दुनिया को करीब से जानने का अवसर मिला।
📌 यह भी पढ़ें: जशपुर जंबूरी 2026 का शुभारंभ और पहले दिन की गतिविधियां
मयाली में वाटर स्पोर्ट्स और हॉट एयर बैलून
दूसरी टीम मयाली पहुंची, जहां वाटर स्पोर्ट्स, एटीवी राइड, पेंटबॉल और चेस जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। हॉट एयर बैलून की सवारी भी उपलब्ध रही। मयाली में लगाए गए ‘अंतरिक्ष दर्शन’ प्लैनेटेरियम में प्रतिभागियों को ग्रहों, तारों और अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारी दी गई।
📌 यह भी पढ़ें: जंबूरी की तैयारियों का जायजा लेने मयाली और देशदेखा पहुंचे जिला पंचायत CEO
दोपहर बाद दोनों टीमें एक साथ जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के भ्रमण पर निकलीं। प्रतिभागियों ने चाय बागान, संग्रहालय और इंडोर स्टेडियम का दौरा किया तथा जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता, स्थानीय विरासत और पर्यटन स्थलों को करीब से देखा।
सरना एथनिक रिसॉर्ट में सांस्कृतिक संध्या
दिनभर की गतिविधियों के बाद शाम को सभी प्रतिभागी सरना एथनिक रिसॉर्ट पहुंचे, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और कला से परिचित कराया गया। जंबूरी के पहले दिन लाइव रॉक बैंड की प्रस्तुति भी आकर्षण रही।
📌 यह पढ़ें: जशपुर के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की जानकारी
आयोजन के दौरान जलपान, भोजन और आवास की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन, जनपद पंचायत, स्वयंसेवक और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की टीमें संचालन में जुटी हैं। सुरक्षा और आपात स्थिति के लिए पुलिस, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन तथा रेस्क्यू टीमें तैनात हैं। कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार आयोजन की निगरानी कर रहे हैं।
जशपुर के पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय आयोजनों की ताजा जानकारी के लिए संवाद छत्तीसगढ़ पढ़ते रहें। वेबसाइट: https://samvadchhattisgarh.com