जशपुर जंबूरी 2026 की तैयारियों का जायजा, मयाली नेचर कैंप और देशदेखा पहुंचे जिला पंचायत CEO

जशपुर। जिले में 26 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाली ‘जशपुर जंबूरी 2026’ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने मयाली नेचर कैंप, देशदेखा और अन्य आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रतिभागियों के ठहरने, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, साहसिक गतिविधियों और कार्यक्रम स्थलों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार सहित राजस्व, जनपद पंचायत और विभिन्न विभागों के जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

देशदेखा में आवास और भोजन व्यवस्था की समीक्षा

देशदेखा में प्रतिभागियों के आवास, भोजन, नाश्ते, पेयजल, शौचालय और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। यहां प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। मयाली नेचर कैंप में भी भोजन, पेयजल, साफ-सफाई और गतिविधि स्थलों की तैयारियों का निरीक्षण किया गया।

आयोजन के दौरान देशदेखा और मयाली में प्रतिभागियों के लिए भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। सभी आयोजन स्थलों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की भी तैयारी की गई है।

गुणवत्ता और सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

CEO अभिषेक कुमार ने निर्देश दिए कि जंबूरी की पूरी अवधि में भोजन की गुणवत्ता, शुद्ध पेयजल, शौचालय और स्वच्छता की व्यवस्था बेहतर बनी रहे। उन्होंने कहा कि आयोजन में जिले के साथ-साथ बाहर से भी प्रतिभागी शामिल होंगे, इसलिए उनकी सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

जशपुर की पर्यटन, आयोजन और स्थानीय गतिविधियों की ताजा खबरों के लिए संवाद छत्तीसगढ़ से जुड़े रहें। वेबसाइट: samvadchhattisgarh.com

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment