सेवानिवृत्ति पर प्रधान पाठक को सम्मानित कर प्रदान किया गया पेंशन अदायगी आदेश

Please Share With Your Friends Also

जशपुरनगर :- कांसाबेल के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को अपने लंबे सेवा काल के उपरान्त सेवानिवृत्त होने पर शासकीय माध्यमिक शाला खारपानी, कांसाबेल के प्रधान पाठक बालानंद साय पैंकरा को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कांसाबेल के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल राम के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया। उन्होंने प्रधान पाठक के द्वारा उनके सेवा काल में विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना भी की। इसके साथ ही उन्होंने बालानंद साय पैंकरा को पेंशन अदायगी आदेश भी प्रदान किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

उल्लेखनीय है कि शासन की पहल पर सेवानिवृत्त हो रहे जिले के शासकीय सेवकों को उनकी शासकीय सेवाकाल की समाप्ति के समय पर ही पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओ) प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार सभी सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को अपने पेंशन के लिए ना भटकना पड़े इसके लिए अब तत्काल पेंशन अदायगी आदेश प्रदान किये जा रहे हैं। प्रशासन की कोशिश है कि सेवानिवृत्ति के साथ ही सम्बंधित शासकीय सेवकों को लंबे समय तक शासकीय सेवा के परिश्रम से अर्जित सभी स्वत्वों का समय पर भुगतान किया जाए।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment