Big Breaking Jashpur: दो बाईकों में जबदस्त टक्कर, एक की मौत,2 घायल…. पढ़िए पूरी खबर

Please Share With Your Friends Also

जशपुर:बगीचा थाना क्षेत्र के पण्ड्रापाठ में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिरिया मोड़ के पास दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइकों में दो-दो युवक सवार थे। चारों युवक हादसे में बुरी तरह घायल हुए, जिनमें से खखरा निवासी विजय गुप्ता (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक पीडीएस दुकान संचालक था और अपने छोटे भाई के साथ पीडीएस के कार्य से बगीचा जा रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घायल युवकों को तत्काल बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

चौकी प्रभारी राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा पण्ड्रापाठ से लगभग 500 मीटर दूर सिरिया मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि मोड़ और झाड़ी के कारण सामने से आ रही बाइक दिखाई नहीं दी, जिससे आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिससे टक्कर बहुत जोरदार हुई और सभी सवारों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment